सोनो में हुए बारिश से अन्नदाता प्रसन्न, धान के पौधों को मिली संजीवनी - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

रविवार, 19 जुलाई 2020

सोनो में हुए बारिश से अन्नदाता प्रसन्न, धान के पौधों को मिली संजीवनी


Sono News (किशोर कुणाल) :-

 रविवार की दोपहर बाद हुई झमाझम बारिश से जहां उमस और गर्मी से बेहाल लोगों को राहत मिली, वहीं किसानों के चेहरे खिले है।बीते कई दिनों से बारिश नहीं हो रही थी। इसके कारण किसान धान की रोपाई नहीं कर पा रहे थे और कुछ भागों में जहां थोड़ा बहुत फसल लगाया गया था, वह भी सूखने की स्थिति में पहुंच गया था। ऐसे में किसानों को बारिश से बहुत राहत मिली है। किसान खुश हैं। रविवार को हुई झमाझम बारिश के बाद धान की रोपनी में तेजी आएगी। करीब एक सप्ताह से बारिश नहीं होने के कारण किसान खेती को लेकर चिंतित हो गए थे। डीजल के भरोसे महंगी हो गई खेती तथा बिजली की आंख मिचौली से किसान पूरी तरह प्रकृति पर निर्भर हो चुके हैं। पूर्व में हुए बारिश से किसानों के मन में कुछ आस जगी थी लेकिन वह बारिश धान की खेती के लिए पर्याप्त नहीं थी। इसके बाद फिर कई दिनों तक ऊमस भरी गर्मी का सितम जारी रहा। आखिरकार रविवार को हुई बारिश ने मौसम में एकाएक परिवर्तन ला दिया है।बारिश के बाद किसान खुश हैं। मौसम बदला है। हालांकि जैसी बारिश होनी चाहिए वैसी अभी नहीं हो पा रही है।

Post Top Ad -