अलीगंज : नाबालिग को अगवा कर किया सामुहिक दुष्कर्म, महिला थाने में मामला दर्ज - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

मंगलवार, 14 जुलाई 2020

अलीगंज : नाबालिग को अगवा कर किया सामुहिक दुष्कर्म, महिला थाने में मामला दर्ज

【 Aliganj News। चन्द्र शेखर सिंह 】Edited by-Abhishek:-  चंद्रदीप थाना क्षेत्र के मानपुर गांव में हैवानियत की पराकाष्ठा पर करने वाली एक अमानवीय घटना प्रकाश में आया है। जहां एक 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा को अगवा कर उसके साथ दरिंदगी जैसे सलूख कर सामूहिक दुष्कर्म हुआ।


जानकारी के अनुसार,  मानपुर गांव की 7वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा बाहर कपड़ा धोने कुंआ पर गई थी। तभी दो बाईक सवार आये और छात्रा को अगवा कर लिया। अगवा किये जाने की घटना बीते 10 जुलाई की बताई जा रही है।  पीडिता ने मानवता को शर्मसार करने वाली आपबीती सुनाते हुए बताया कि गांव के ही पांच की संख्या में दो बाईक पर सवार होकर आये और जबरन वे सभी जान मारने का भय दिखाकर छात्रा को अपने बाईक पर बैठाकर एक झाडी में ले गए, जहां सभी बारी-बारी से मनचलों ने उसके साथ दुष्कर्म किया, जिससे वो वहीं बेसुध हो गई। होश आने पर वहां कोई नही था। धीरे धीरे पैदल चलकर नजदीक के अपने नानी घर कछयाना पहूंची और सारी घटनाक्रम की जानकारी अपने नानी को बताई। फिर नानी के द्वारा छात्रा के पिता को इसकी जानकारी दी गयी, जिसपर त्वरित संज्ञान लेते हुए छात्रा के पिता ने चंद्रदीप थाना में थानाध्यक्ष के समक्ष आवेदन देने पहुंचे जहां थानाधयक्ष ने आवेदन लेने से इनकार कर दिया। अंततः पीड़िता ने अपने पिता के साथ जमुई महिला थाना में आकर मामला दर्ज कराया।
महिला थाना अध्यक्ष बताती हैं कि आवेदन के आधार पर जांच जारी है। दोषियों पर कार्रवाई भी होगी।


वहीं, इस अमानवीय घटना को लेकर मानसिक व शारीरिक रूप से प्रभावित हुई छात्रा बताती है कि वे सभी दबंग व मनबढहू किस्म के हैं। इस मामले को लेकर आगामी भविष्य में छात्रा व उसके परिवार के साथ अप्रिय घटना को अंजाम दे सकते हैं। इधर, दुष्कर्म के  घटना से पीडिता एवं उनके परिजन काफी डरे सहमे हैं।
बता दें, इस तरह मानवता को तार-तार करने वाले इस कांड ने अन्य ग्रामीण छात्राएँ भी घर की दहलीज लांघने से गुरेज कर रहे हैं।

Post Top Ad -