Breaking News

6/recent/ticker-posts

गिद्धौर पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान, वसूला जुर्माना


गिद्धौर (धनंजय कुमार 'आमोद') :-  जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गिद्धौर थाना प्रभारी आशीष कुमार के नेतृत्व में गिद्धौर  थाना के समीप गिद्धौर-झाझा मुख्य राजमार्ग पर सघन दो पहिया व चार पहिया वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान वाहन जांच अभियान से दोपहिया वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। अभियान के दौरान दर्जनों दोपहिया वाहनों के कागजातों की जांच की गई।


जांच के दौरान थाना के सहायक अवर निरीक्षक नित्यानंद सिंह के द्वारा दो पहिया वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट,दो पहिया वाहन के इन्सोरैंस पेपर एवं सभी वाहनों में लगे डिक्की व टुल बॉक्स की सघनता से जांच की गई। इस दौरान दो पहिया वाहन चालक के बगैर हेलमेट एवं चार पहिया वाहन चालक से बिना सीट बेल्ट को लेकर 2500 रूपये जूर्माना वसूला गया। जांच के दौरान कई दो पहिया वाहन चालक अपना अपना रास्ता भी बदल कर गंतव्य स्थान को पहुंचते दिखे व कई दो पहिया वाहन चालकों में वाहन जांच की खबर सुन दिन भर हड़कंप भी मचा रहा। वाहन चेकिंग के दौरान सहायक अवर निरीक्षक नित्यानंद सिंह के अलावे सैप जवान भी मौजूद थे।