अलीगंज : सोनेलाल पासवान को भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य बनाये जाने पर कार्यकर्ताओं में खुशी, दी बधाई - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

बुधवार, 24 जून 2020

अलीगंज : सोनेलाल पासवान को भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य बनाये जाने पर कार्यकर्ताओं में खुशी, दी बधाई


अलीगंज | भारतीय जनता पार्टी के जमुई जिला महामंत्री सोनेलाल पासवान को प्रदेश कमेटी में जगह दी गयी है। उन्हें भाजपा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य बनाया गया है। पार्टी के प्रदेश कमेटी में जगह दिये जाने पर कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार करते हुए पार्टी के तमाम वरीय अधिकारियों को साधुवाद व बधाई दी है। 

बधाई देने वाले में अलीगंज मंडल अध्यक्ष नंदकिशोर सिंह, दशरथ चंद्रवंशी, प्रमोद सिंह, नवीन कुमार, प्रो राजकुमार प्रसाद,भगवान प्रसाद, अभिषेक कुमार, रंजीत कुमार, मुन्ना प्रसाद के दर्जनो भाजपा कार्यकर्ताओ ने बधाई व शुभकामनाएं दी है। बता दें कि सोनेलाल पासवान युवा मोर्चा नगर महामंत्री से लेकर अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला मंत्री एव जिला अध्यक्ष से लेकर प्रदेश मंत्री से तक सफर तय कर लगातार पार्टी हित व विकास के संघर्षरत रहे। 

वर्तमान में भाजपा के जिला महामंत्री पद पर कार्यरत थे। पार्टी ने उनके निष्ठा व मेहनत, कार्य कुशलता, संघर्षशीलता को देखते हुए प्रदेश कार्य समिति सदस्य बनाकर पार्टी कार्यकर्ता को सम्मान दिया है, जिसकी चर्चा लोगों के द्वारा किया जा रहा है। भाजपा में छोटे से छोटे कार्यकर्ता को सम्मान व पद देती है। लोगों ने वरीय नेताओं के साथ-साथ मनोनीत प्रदेश कार्य समिति सदस्य को भी बधाई दी है।

Post Top Ad -