सोनो : कांग्रेस कमिटी ने गलवान घाटी में शहीद हुए जवानों को दी श्रद्धांजलि - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

शुक्रवार, 19 जून 2020

सोनो : कांग्रेस कमिटी ने गलवान घाटी में शहीद हुए जवानों को दी श्रद्धांजलि



Sono News :-

शुक्रवार को प्रखंड कांग्रेस (congress) कमेटी द्वारा प्रखंड अध्यक्ष रामानुज सिंह के नेतृत्व में  वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि मां भारती के उन बीस वीर सपूतों को आज पुरा देश नमन कर रहा है जो गलवान घाटी (galwaan ghaati)  में सीमा की सुरक्षा में शहीद हो गए। चीनी सैनिकों की कायराना हरकत का भारतीय सेना (Indian Army) ने मुंह तोड़ जवाब दिया। जान की बाजी लगा दी, लेकिन मां भारती की आन में तनिक भी कमी नहीं आने दी। उन्होंने कहा कि भारत को लगे जख्म की टीस बहुत गहरी है। भारत के शहीद हुए जवानों की शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता। देश के इन वीर सपूतों को नमन करते हैं। मौन रखकर ईश्वर से जवानों की आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की गई। मौके पर मोहम्मद जाकिर हुसैन, नवीन सिंह, सूरज पांडेय, शिवदानी यादव, संजय सिंह, मुस्ताक अंसारी, मुनिया देवी, कजरी देवी, मीना देवी, इकबाल अंसारी आदि उपस्थित थे।

Post Top Ad -