सिकंदरा : युवा लोजपा का किया गया संगठन विस्तार, मौजूद रहे जिलाध्यक्ष ई. निर्भय - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

गुरुवार, 18 जून 2020

सिकंदरा : युवा लोजपा का किया गया संगठन विस्तार, मौजूद रहे जिलाध्यक्ष ई. निर्भय

सिकंदरा/जमुई : लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह जमुई सांसद चिराग पासवान के आदेशानुसार गुरुवार को जमुई के सिकंदरा में युवा लोजपा का संगठन विस्तार किया गया। जमुई युवा लोक जनशक्ति पार्टी के जिला अध्यक्ष ई. निर्भय सिंह के द्वारा युवाओं को पार्टी के प्रति कार्य कुशलता, कर्मठता, सच्ची निष्ठा और ईमानदारी को देखते हुए बसैया निवासी रजनीश कुमार सिंह पर भरोसा करते हुए उन्हें युवा लोक जनशक्ति पार्टी का सिकंदरा प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया तथा धनवे निवासी अमित कुमार सिंह को युवा लोक जनशक्ति पार्टी का प्रखंड मिडिया प्रभारी बनाया गया। इन्हें युवा जिलाध्यक्ष द्वारा मनोनयन पत्र सौंपी गई। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने पूरी निष्ठा से अपने पदभार को ग्रहण किया।
इस अवसर पर मौजूद युवा लोजपा ले जिलाध्यक्ष ई. निर्भय सिंह ने कहा कि लोजपा युवाओं की पार्टी है। हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा हैं। युवाओं का उनपर विश्वास है। आगामी विधानसभा चुनाव में लोजपा कार्यकर्ता पूरे दमखम के साथ पार्टी समर्थित उम्मीदवारों को जीत दिलाने का काम करेंगे। इस मौके पर दलित सेना के जिलाध्यक्ष रविशंकर पासवान, लोजपा आईटी सेल के जिलाध्यक्ष गुंजन तिवारी के अलावा लोजपा के कई कार्यकर्ता एवं दर्जनों स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Responsive Advertisement