सोनो के राजपुर में BJP द्वारा सम्मान समारोह आयोजित - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

गुरुवार, 18 जून 2020

सोनो के राजपुर में BJP द्वारा सम्मान समारोह आयोजित

SONO NEWS :- भारतीय जनता पार्टी (BJP) सोनो मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में राजपुर स्थित भैरो बगीचा में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह को प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना प्रचार प्रसार अभियान का प्रदेश महामंत्री बनाए जाने पर उन्हें माला पहनाकर व अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।


मौके पर जन कल्याणकारी योजना प्रचार प्रसार अभियान के प्रदेश महामंत्री रंजीत सिंह ने कहा कि संगठन ने जो दायित्व दिया है उसे इमानदारी एवं निष्ठा पूर्वक निर्वहन करने का प्रयास करेंगे। कार्यक्रम का संचालन सोनो मंडल भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष श्रीकांत मंडल ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन भाजपा किसान मोर्चा सोनो मंडल अध्यक्ष संजय सिंह ने किया।
मौके पर चकाई मंडल भाजपा अध्यक्ष शालिग्राम पांडेय, महामंत्री अमित दुबे, सोनो प्रखंड भाजपा महामंत्री भरत राय, नरेंद्र कुमार पांडेय सहित भाजपा नेता प्रदीप पांडेय, सत्यम कुमार सिंह, धनंजय सिंह, दिगंबर पांडेय, समरेश सिंह, विशाल कुमार आदि भाजपाई उपस्थित थे।

Post Top Ad -