खैरा के चुँआ गांव में BJP नेता कुमार सुदर्शन सिंह ने चलाया 'पेड़ लगाओ, जल बचाओ' अभियान - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

सोमवार, 22 जून 2020

खैरा के चुँआ गांव में BJP नेता कुमार सुदर्शन सिंह ने चलाया 'पेड़ लगाओ, जल बचाओ' अभियान

Jamui News :-। पर्यावरण के प्रति संवेदना रखने वाले भाजपा नेता कुमार सुदर्शन सिंह ने 'पेड़ लगाओ, जल बचाओ' अभियान छेड़ इसके संरक्षण में अपना कदम बढ़ाया है। भाजपा किसान मोर्चा पंचायती राज के राष्ट्रीय सचिव कुमार सुदर्शन सिंह के नेतृत्व में  मोहगुनी, अर्जुन , कटहल, अमरूद, जामुन आदि पौधों का वितरित कर पर्यावरण को बचाने हेतु अभियान शुरू की।


ब्रह्कुरवा सामुदायिक भवन परिसर में पेड़ लगाने के साथ पर्यावरण को बचाने को कृत संकल्पित भाजपा नेता कुमार  सुदर्शन सिंह ने कहा कि इस वर्ष 5000 पेड़ वितरित करने का संकल्प लिया गया है। जिसके तहत चुआं में पेड़ वितरण कर शुरुआत कर दी गयी है।

इस कार्यक्रम में बरिष्ठ भाजपा नेता जिला उपाध्यक्ष परमेश्वर यादव, भाजपा नेता मुकेश सिंह, आशो रावत, हरि ठाकुर, शम्भु ठाकुर, मदन ठाकुर, संजय रावत, किशोरी रावत, राजू रावत, सरपंच बासदेव मिश्रा,  रविन्द्र मंडल , रविन्द्र रजक, पूण पूण सिंह, मनीष सिंह, पिंटू ठाकुर सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

Post Top Ad -