Aliganj : मिलेनियम स्टार फाउंडेशन के बैनर तले हुआ पौधरोपण - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शुक्रवार, 5 जून 2020

Aliganj : मिलेनियम स्टार फाउंडेशन के बैनर तले हुआ पौधरोपण


अलीगंज (चन्द्र शेखर) :- प्रखंड में विश्व पर्यावरण दिवस को लेकर मिलेनियम स्टार फाउंडेशन के प्रखंड प्रतिनिधि सह समाजसेवी शशिशेखर सिंह 'मुन्ना' ने अपने आवास पर फलदार वृक्ष लगाकरअलीगंज प्रखंड वासियों से एक -एक पौधे लगाने की अपील की।

श्री सिंह ने कहा कि आज हम लोग मानसून की बेरुखी देख रहे हैं। इसलिए हर व्यक्ति आज संकल्प लेकर अपने-अपने घरों के आस-पास या सार्वजनिक जगहों पर पौधा लगानी चाहिए, ताकि पर्यावरण को संतुलित रखा जा सके।उन्होंने कहा कि पर्यावरण को संरक्षित करना परम कर्तव्य है।


अलीगंज प्रखण्ड के आनंद विद्या निकेतन के  निदेशक आनंद लाल पाठक ने भी दर्जनो फलदार पौधे लगाकर लोगों से पौधा लगाने के लिए आग्रह करते हुए कहा कि पर्यावरण दिवस पर सभी लोग एक - एक पौधा अवश्य लगाकर पर्यावरण संरक्षण में अपनी भूमिका निभाये। मौके पर धर्मेन्द्र कुशवाहा, अशोक कुमार ,परमेश्वर यादव, सिंघेश्वर महतो, चंद्रशेखर आजाद के अलावे दर्जनो लोग मौजूद रहे।

Responsive Advertisement