सोनो : विश्व पर्यावरण दिवस पर CRPF जवानों ने किया पौधरोपण, लिया रक्षा का संकल्प - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

शुक्रवार, 5 जून 2020

सोनो : विश्व पर्यावरण दिवस पर CRPF जवानों ने किया पौधरोपण, लिया रक्षा का संकल्प

(Sono/न्यूज़ डेस्क) :- विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर कमांडेंट मुकेश कुमार के निर्देश पर महेश्वरी स्थित एफ/ 215वीं बटालियन के जवानों ने कैंप कमांडर निरीक्षक जीडी शांतनु कुमार नायक के नेतृत्व में वृक्षारोपण किया।


जवानों ने कैम्प परिसर व उसके आसपास एवं उच्च विद्यालय महेश्वरी परिसर में दर्जनों पेड़ लगाए और उसकी रक्षा का संकल्प लिया। मौके पर जवानों को विश्व पर्यावरण दिवस की महत्ता से अवगत कराते हुए कैंप कमांडर ने कहा कि पर्यावरण के प्रति वैश्विक स्तर पर जागरूकता लाने के उद्देश्य से 5 जून से 16 जून 1972 तक आयोजित संयुक्त राष्ट्र महासभा में प्रतिवर्ष 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाने का फैसला लिया गया और 5 जून 1973 से इसकी शुरुआत हुई। उन्होंने बताया कि मनुष्य ने हाल के वर्षों में पर्यावरण का बुरी तरह दोहन किया है, जिसका प्रतिकूल प्रभाव दिखना प्रारंभ हो चुका है।

Post Top Ad -