अलीगंज के पत्रकारों को बीजेपी कार्यकर्ताओं ने अंग वस्त्र देकर किया सम्मानित - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

सोमवार, 15 जून 2020

अलीगंज के पत्रकारों को बीजेपी कार्यकर्ताओं ने अंग वस्त्र देकर किया सम्मानित

Aliganj (News Desk) :- लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को कोरोना योद्धा के रूप में भाजपा कार्यकर्त्ताओ द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। भाजपा मंडल अध्यक्ष नंदकिशोर ने इसकी अध्यक्षता की। भाजपा के महामंत्री सोनेलाल पासवान व जिला उपाध्यक्ष गौरीशंकर सिंह के द्वारा अलीगंज के तमाम पत्रकारो को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।


महामंत्री सोनेलाल पासवान ने कहा कि कोरोना से पुरा देश परेशान है।  पत्रकार बंधु अपने कलम से उन लोगों के बीच जाकर जागरूकता के साथ समाचार को प्रकाशित कर अधिकारियों व पुलिस कर्मियों को अपने लेखनी से जन जन तक संवाद पहुचाने का माध्यम बने, जो काफी सराहनीय व प्रशंसनीय है।इसलिए भाजपा आज उन्हे कोरोना योद्धा के रूप में एक छोटी सी सम्मान देकर उनका हौसला अफजाई कर रही है। मौके पर प्रो. राजकुमार प्रसाद, मंडल अध्यक्ष नंदकिशोर सिंह, जिला उपाध्यक्ष गौरीशंकर सिंह, विष्णु भगत, नागेश्वर यादव, विश्वबंधु के अलावे दर्जनों लोग मौजूद थे।

Responsive Advertisement