Aliganj : मास्क बनाकर आत्मनिर्भर हो रही महिलाएं, दैनिक आमदनी से चल रहा घर - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

सोमवार, 1 जून 2020

Aliganj : मास्क बनाकर आत्मनिर्भर हो रही महिलाएं, दैनिक आमदनी से चल रहा घर


अलीगंज (चन्द्र शेखर सिंह) :- देश में अचानक इस वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से बचाव हेतु मास्क का प्रयोग करना हर लोगों के लिए जरूरी है। इस लाकॅडाउन में भी मास्क तैयार कर अच्छी आय पाकर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रही है।


 पुरूषों से अब महिलाएं अब कम नही है और सिलाई बुनाई कटाई कर अच्छी आय पाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते दिख रही है। प्रखंड के मिर्जागंज बाजार में सपना सिलाई सेन्टर संचालक नीतू देवी बताती है कि दर्जनों महिलाओं व युवतियों  प्रतिदिन अपने घरों में रहकर कम से कम सौ मास्क तैयार कर ले रही है।और वह मास्क जीविका व पंचायत प्रतिनिधि अच्छी कीमत देकर खरीद रहे है। उन्होंने बताया कि एक मास्क बनाने वाले को दो से तीन रूपये तक दी जा रही है। और एक महिला कम से कम सौ मास्क तैयार कर लेती है। सेन्टर चालक ने बताया कि दर्जनो महिलाओं को इस लाकॅडाउन में घर चलना बंद हो गया था। क्योंकि उनके पति के रोजगार बंद हो गये जिससे उनके परिवार खाने को मोहताज होने लगे। एक कहावत है कि हुनर कभी किसी की मुहताज नही होती है।  पुरूषों से अब महिलाएं भी पीछे नही है।इस लाकॅडाउन में महिलाओं मास्क बनाकर आत्म निर्भर हो रही है। इस लाकॅडाउन में परिवार को आय देकर परिवार को मदद कर रही है।इस लाकॅडाउन में मास्क की काफी मांग है।

Post Top Ad -