गिद्धौर थाना में जनता दरबार आयोजित, 14 मामलों का हुआ निष्पादन - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

शनिवार, 27 जून 2020

गिद्धौर थाना में जनता दरबार आयोजित, 14 मामलों का हुआ निष्पादन

Gidhaur News (धनंजय कुमार 'आमोद') :- शनिवार को गिद्धौर थाना परिसर में अवर निरीक्षक सब्बीर खान व एएसआई नित्यानन्द सिंह के देखरेख में जमीनी विवाद के निपटारे को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया।


 उक्त जनता दरबार में अंचलाधिकारी अखिलेश प्रसाद सिन्हा के द्वारा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों से आये जमीनी विवाद से जुड़े लगभग 24 जमीनी विवाद  थाना पहूँचा, जिसमे से 14 मामलोों का निष्पादन किया गया। सभी मामलो में ऑडर व नोटिस किया गया है। वहीं,  मामले से जुड़े सभी फरियादियों को उचित परामर्श दिया गया। उक्त जनता दरबार के मौके पर अंचलाधकारी अखिलेश प्रसाद सिन्हा ने बताया कि क्षेत्र में जमीनी विवाद जुड़े मामले के नियंत्रण को लेकर थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन रखा जाता है। इस मौके पर जनता दरबार में कई प्रसासनिक अधिकारी व दर्जनों फरियादी मौजूद थे।

Post Top Ad -