गिद्धौर : पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह की मनाई गई 10वीं पुण्यतिथि, छलके आंसू - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

बुधवार, 24 जून 2020

गिद्धौर : पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह की मनाई गई 10वीं पुण्यतिथि, छलके आंसू

Gidhaur News :- गिद्धौर के सन्तुलित विकास और परिपक्व राजनीति की नींव रखने वाले पूर्व केन्द्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह (दादा) की 10वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।


सोशल डिस्टनसिंग के साथ सादगीपूर्ण तरीके से बुधवार को नयागांव कटहरा नदी तट अवस्थित समाधि स्थल पर आयोजित उक्त सभा में पहुंचे दादा के चहेते ने उनके आदमकद प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें अश्रुपूरित आंखों से नमन किया। इस दौरान  स्व. दादा के भतीजे सह लोजपा नेता राष्ट्रदीप सिंह, चंदन सिंह व उनके परिजनों ने उनकी प्रतिभा पर श्रद्धा के फूल अर्पित के उन्हें याद किया।


         उक्त  श्रद्धाजंलि सभा में पूर्व मंत्री दामोदर रावत, शिक्षाविद् लक्ष्मण झा, रविन्द्र सिंह, जदयू नेता दिनेश मंडल, पूर्व मुखिया बलराम सिंह, पूर्व पैक्स अध्यक्ष गुरुदत्त प्रसाद, पैक्स अध्यक्ष राजीव कुमार साव, समाजसेवी फौदी यादव, रामाश्रय पांडेय,  लोजपा नेता विशनाथ मंडल, माणिक सिंह, भाजपा किसान नेता कुणाल सिंह, काजल सिंह काजू, शैलेन्द्र पांडेय के अलावे इस इलाके के सैंकड़ों ग्रामीण व स्थानीय नेताओं ने भी पुष्पांजलि अर्पित कर स्व. दादा को याद किया।

Post Top Ad -