सोनो : चरकापत्थर थाना व CRPF ने सर्च अभियान में किया मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

गुरुवार, 14 मई 2020

सोनो : चरकापत्थर थाना व CRPF ने सर्च अभियान में किया मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन

Sono (न्यूज़ डेस्क) :- गुरुवार को CRPF एवं चरकापत्थर पुलिस द्वारा चरकापत्थर (CharkaPatthar) थाना क्षेत्र के बोथा गांव में  चलाए गए संयुक्त सर्च अभियान में एक मिनी गन फैक्ट्री (Mini Gun Factory) का उदभेदन किया गया।


चरकापत्थर थानाध्यक्ष शम्भु शर्मा ने बताया कि कमांडेंट मुकेश कुमार के निर्देशानुसार गुरुवार बोथा गांव में सर्च अभियान चलाया गया। इस दौरान नसीम मियां पे हनीफ मियां के घर संचालित मिनी गन फैक्ट्री का उदभेदन किया गया। पुलिस ने उसके घर पर छापेमारी कर दो देसी हथियार सहित बड़ी मात्रा में हथियार बनाने की सामग्री बरामद की है। पुलिस ने नसीम व उसके पुत्र फारुख अंसारी को भी गिरफ्तार कर लिया है। बरामदगी के बाद मौके पर पहुंचे SDPO झाझा Bhaskar Ranjan तथा ASP अभियान सुधांशु कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर उक्त कार्यवाही की गई थी।
 इस मौके पर एफ़ - 215 के निरीक्षक , जीडी शांतनु कुमार नायक , महेश्वरी कैंप कमांडर व चरकापत्थर थानाध्यक्ष शंभू शर्मा सहित बड़ी संख्या में सीआरपीएफ के जवान मौजूद थे । 

Post Top Ad -