सोनो के गुहिया आहार से युवक का शव बरामद, पोस्टमार्टम के लिए भेजा - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

गुरुवार, 14 मई 2020

सोनो के गुहिया आहार से युवक का शव बरामद, पोस्टमार्टम के लिए भेजा

 Sono (न्यूज़ डेस्क) :- थाना क्षेत्र के सारेबाद पंचायत के अगहरा स्थित गुहिया आहार से पुलिस ने गुरुवार की सुबह एक युवक की लाश बरामद किया है। मृतक युवक की पहचान तहबला अगहरा निवासी 35 वर्षीय बनारसी यादव के रूप में हुई है।


गुरुवार की सुबह ग्रामीणों ने गुहिया आहार में पानी में तैरती हुई लाश को देखा। तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राजेश कुमार, एसआई मृत्युंजय कुमार पंडित CIAT जवानों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और लाश को पानी से बाहर निकाला। लाश के दोनों हाथ पीछे बंधे थे। लाश के गले के पास छिद्र था व शरीर की चमड़ी जली हुई थी जिससे प्रतीत हो रहा था कि किसी नुकीले हथियार से व तेजाब डालकर युवक की हत्या के बाद से उसे गुहिया आहार में फेंक दिया गया है। ग्रामीण लाश की शिनाख्त नहीं कर पा रहे थे काफी मशक्कत के बाद मृतक के परिजनों ने उसकी पहचान बनारसी यादव के रूप में की। वही आवश्यक कार्रवाई करते हुए पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए जमुई भेज दिया।
-
 अगहरा स्थित गुहिया आहार से मृतक बनारसी यादव की लाश को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए जमुई भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
           - राजेश कुमार, थानाध्यक्ष, सोनो

Post Top Ad -