सोनो : PDS विक्रेता पर लगा अनियमितता का आरोप, कहा - खाद्यान्न में हो रही कटौती - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शुक्रवार, 29 मई 2020

सोनो : PDS विक्रेता पर लगा अनियमितता का आरोप, कहा - खाद्यान्न में हो रही कटौती

SONO/News Desk (किशोर कुणाल) :-
  नैयाडीह पंचायत में इन दिनों जन वितरण विक्रेताओं  के खिलाफ कार्ड धारियों का गुस्सा सातवें आसमान पर है। शुक्रवार को इसी पंचायत के जेरुआनारी गांव के पीडीएस विक्रेता सुभाष चंद्र सिंह पर वहां के कार्डधारियों ने आरोप लगाया है कि कोरोना महामारी के दौरान दिए जा रहे खाद्यान्न में प्रति यूनिट कटौती कर रहे हैं। 

ग्रामीणों ने यह आरोप भी लगाया है कि संबंधित डीलर पैरामटिहाना पंचायत का निवासी है । उसकी मुखिया भाभी बबीता देवी वहां की मुखिया है। कई बार शिकायत करने के बाद भी हालत जस की तस बनी हुई है । जेरुआनारी गांव के मुन्ना सिंह , साकेत कुमार सिंह , अप्पू , वासुदेव दास  ,सुरेश दास , भरोसी दास , सुदमिया देवी , तेतर मांझी आदि ने संबंधित डीलर पर उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

Responsive Advertisement