गिद्धौर : PDS का अनाज खरीदने और बेचने वालों पर होगी कार्रवाई - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

बुधवार, 13 मई 2020

गिद्धौर : PDS का अनाज खरीदने और बेचने वालों पर होगी कार्रवाई



【न्यूज़ डेस्क | अभिषेक कुमार झा】:-

कालाबाजारी को रोकने के लिए खाद्य आपूर्ति विभाग सख्त हो गयी है।  पीडीएस दुकान में मिलने वाले चावल को बेचने व खरीदने वालों दोनों पर होगी कार्रवाई होगी। इसको लेकर विभागीय पदाधिकारियों द्वारा पीडीएस का अनाज उठाकर बेचने व खरीदने वालों पर पैनी नजर रखी जा रही है।


इसको लेकर गिद्धौर प्रखण्ड आपूर्ती पदाधिकारी कुमार मनोज  ने जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना महामारी को लेकर जारी लॉक डॉन के कारण किसी भी कार्ड धारी को राशन के कमी की समस्या नहीं होने दी जाएगी। इसको लेकर सरकारी मानकों एवं सरकारी दर के अनुरूप सभी को राशन मुहैया कराई जा रही है। ऐसे में कई बार यह भी शिकायत मिली है कि लोग राशन उठाकर बाजार में बेच आते हैं। इसको लेकर विभागीय निर्देश पर यह निर्णय लिया गया है कि पीडीएस दुकान से मिलने वाले खाद्यान्न को बाजार में क्रय-विक्रय करने वाले दण्ड के भागीदार बनेगे।

Responsive Advertisement