गिद्धौर में जरूरतमंदों के बीच विधायक रविंद्र यादव द्वारा राहत सामग्री वितरित - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

मंगलवार, 5 मई 2020

गिद्धौर में जरूरतमंदों के बीच विधायक रविंद्र यादव द्वारा राहत सामग्री वितरित

【न्यूज़ डेस्क | अभिषेक कुमार झा】:-

वैश्विक महामारी कोरोना से जंग जीतने के लिए प्रशासन और आम लोगों की जद्दोजहद जारी है। एक ओर जहां प्रशासन बाहर से आये लोगों को क्वारान्टीन करने की कवायद में जुटी है, वहीं सामाजिक कार्यकर्ता व विभिन्न राजनीतिक दल भी जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने में जुटे हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को झाझा विधायक डॉ. रविन्द्र यादव द्वारा गिद्धौर के पंचमन्दिर समीप 250 असहाय जरूरतमंदों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया।


इस दौरान विधायक रविंद्र यादव ने कहा कि विपदा के इस घड़ी में असहाय एवं निर्धन लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। उन्हें दो जून की रोटी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। सरकार व्यवस्था कर रही है।  उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए पूरे देश को लॉक डाउन कर दिया गया है। ऐसी स्थिति में गरीब व असहाय लोगों के बीच आर्थिक समस्या उत्पन्न हो गया है। ऐसे मे मानवता के नाते यह दायित्व बनता है कि गरीबों व वंचितों को चिन्हित कर उनके बीच राहत सामग्री का वितरण किया जाए।


मौके पर प्रखंड प्रमुख शम्भु केशरी, समाजसेवी कल्याण सिंह,  डॉ. संजय मंडल,  पप्पू सिंह,  विकास रंजन, कुणाल सिंह, मनोज बरनवाल  के अलावे  लाभुक जैतून देवी, कालो देवी , विभा देवी, गुलाबी देवी, नारायण पासी, राजकुमारी, मूषो देवी, प्रभु चौधरी, गंगिया देवी सहित गिद्धौर प्रखंड क्षेत्र के  सैकड़ों जरूरतमन्द मौजूद थे।

Responsive Advertisement