गिद्धौर : क्वेरेंटीन सेंटर पहंचे दो प्रवासी, नहीं हुई जांच - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

मंगलवार, 5 मई 2020

गिद्धौर : क्वेरेंटीन सेंटर पहंचे दो प्रवासी, नहीं हुई जांच


गिद्धौर (न्यूज़ डेस्क) :- केरला में अपनी आजीवका चला रहे गिद्धौर प्रखंड क्षेत्र के गंगरा एवं मौरा पंचायत दो युवक मंगलवार को गिद्धौर स्थित कवीरेंटीन सेंटर लाये गए। बताया गया कि उक्त दोनों युवक ट्रेन मार्ग द्वारा केरेला से दानापुर तक आये जहां से उन्हें जमुई लिए लाया गया।


जमुई से वे गिद्धौर लाये गए जहां केंद्र प्रभारी के.के. झा ने उन्हें बिस्किट और पानी उपलब्ध करवाया।प्रवासियों ने संयुक्त रूप से बताया कि दानापुर रेलवे स्टेशन पर उनकी स्क्रीनिंग की गई, फिर सड़क मार्ग से उन्हें जमुई लाया गया। तत्पश्चात जमुई से गिद्धौर इन्हें प्रशासनिक देख रेख में लाया गया।
बता दें, समाचार लिखे जाने तक जमुई जिले में उक्त दोनों प्रवासियों की जांच नही हुई थी।

Post Top Ad -