सोनो : विवाद में हिंसक झड़प, आधा दर्जन जख्मी - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

मंगलवार, 5 मई 2020

सोनो : विवाद में हिंसक झड़प, आधा दर्जन जख्मी

सोनो (Sono) :- चरकापत्थर थाना क्षेत्र के भगवाना गांव में सोमवार को रास्ता विवाद में हुई हिंसक झड़प में तकरीबन आधा दर्जन लोग घायल हो गए । इस संबंध में दोनों पक्षों ने की ओर से थानाध्यक्ष को आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है। प्रथम पक्ष के सुभाष यादव ने अरविंद यादव , रोहित यादव , सुगिया देवी , आशा देवी तथा मटुकी यादव को नामजद करते हुए यह आरोप लगाया है कि इन लोगों ने सामूहिक रूप से आकर उसके खेत में लगे घोरान को हटा दिया । विरोध करने पर रोहित यादव ने रॉड से उस पर प्रहार कर दिया । उसे बचाने आई उसकी मां पर्वतीया देवी तथा पिता त्रिलोकी यादव पर भी उसने रॉड से हमला किया जिसके कारण ये लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। वहीं दूसरे पक्ष के अरविंद यादव ने त्रिलोकी यादव , सुभाष यादव तथा पर्वतीया देवी पर आरोप लगाया  कि  रास्ता विवाद के कारण उन लोगों पर टांगी से हमला किया गया, जिसके कारण अरविंद के माथे पर गहरी चोट आई है।

Post Top Ad -