सोनो : क्वॉरेंटाइन सेंटर का जायजा लेने पहुंचे DM व SP, दिए निर्देश - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

बुधवार, 20 मई 2020

सोनो : क्वॉरेंटाइन सेंटर का जायजा लेने पहुंचे DM व SP, दिए निर्देश

Sono (News Desk) -:  सोनो के प्लस टू राज्य संपोषित उच्च विद्यालय, परियोजना बालिका उच्च विद्यालय, आदर्श मध्य विद्यालय आदि क्वॉरेंटाइन सेंटर का निरीक्षण करने बुधवार को जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार व पुलिस अधीक्षक डॉक्टर इनामुल हक मेंगनु पहुंचे।


पदाधिकारियों ने इन क्वॉरेंटाइन केंद्र में रह रहे प्रवासी कामगारों व मजदूरों के लिए केंद्र पर किए गए व्यवस्था, भोजन आदि से संबंधित जानकारी प्राप्त की। प्रवासी श्रमिकों से बात कर उनका हालचाल जाना है। इसके अलावा क्वॉरेंटाइन सेंटर में पेयजल की सुविधा, शौचालय, साफ सफाई का गहन निरीक्षण किया ताकि किसी प्रवासी को कोई परेशानी ना हो। वहीं इस दौरान डीएम ने अंचलाधिकारी अनिल कुमार चौबे से प्रखंड के विभिन्न क्वॉरेंटाइन सेंटर पर क्वॉरेंटिन किए गए प्रवासी श्रमिकों की स्थिति की जानकारी  ली। उन्होंने सीओ को निर्देशित करते हुए कहा कि दिल्ली, मुंबई, पुणे, सूरत, अहमदाबाद व कोलकाता से आने वाले प्रवासी कामगारों को प्रखंड में चौदह दिनों के लिए क्वॉरेंटिन किया जाना है। ऐसे प्रवासी श्रमिक होम क्वॉरेंटाइन में नहीं रहेंगे। प्रवासी श्रमिकों को क्वॉरेंटिन करने के लिए पंचायतों में भी क्वॉरेंटाइन सेंटर बनाया गया है, जहां प्रवासियों के लिए डिग्निटी किट, भोजन आदि की व्यवस्था की गई है।

 वहीं डीएम ने प्रवासी मजदूर निष्क्रमण सहायता के तहत प्रवासी श्रमिकों के डाटा की अद्यतन जानकारी भी हासिल की। निरीक्षण के दौरान क्वॉरेंटाइन केंद्र की व्यवस्था से डीएम संतुष्ट दिखे। मौके पर राजस्व पदाधिकारी गरिमा गीतिका, प्रभारी प्रधानाध्यापक सह नोडल पदाधिकारी रंजीत कुमार, मथुरा पंडित आदि उपस्थित थे।

Post Top Ad -