गिद्धौर : कैराकादो गांव के समीप अज्ञात युवक का शव बरामद, इलाके में सनसनी - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

रविवार, 3 मई 2020

गिद्धौर : कैराकादो गांव के समीप अज्ञात युवक का शव बरामद, इलाके में सनसनी

गिद्धौर (न्यूज़ डेस्क) :- गिद्धौर- जमुई मुख्य राजमार्ग स्थित शिवम लाईन होटल कैराकादो गांव के पुलिया के समीप एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया।

अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से इलाके मे सनसनी फैल गई।
लॉक डाउन के कारण शव पर पहले पुलिस गश्ती टीम की नजर पड़ी। मुंह पर पानी छिड़क कर उसे उठाने की कोशिश की गई, लेकिन वह नही उठा। जिससे संभावना जताई गई कि उक्त व्यक्ति की मौत हो चुकी है। उक्त अज्ञात मृत व्यक्ति की अनुमानित उम्र लगभग 60 वर्ष की होगी।

अज्ञात व्यक्ति की कारणों का पता नहीं चल पाया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल जमुई भेज दिया गया। गिद्धौर पुलिस द्वारा अज्ञात मृतक के बारे मे जानकारी लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

Post Top Ad -