खैरा : विवेक पटेल बने ऑल इंडिया कांग्रेस वर्कर्स बिहार के वाइस प्रेसिडेंट, लोगों ने दी बधाई - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

शुक्रवार, 15 मई 2020

खैरा : विवेक पटेल बने ऑल इंडिया कांग्रेस वर्कर्स बिहार के वाइस प्रेसिडेंट, लोगों ने दी बधाई

मांगोबन्दर/खैरा (शुभम मिश्र) :-  जिले के खैरा वासी समाजसेवी एवं युवा नेता विवेक पटेल उर्फ बिट्टू को ऑल इंडिया कांग्रेस वर्कर्स,बिहार राज्य के वाइस प्रेसिडेंट के पद पर मनोनीत किया गया, जिसकी जानकारी उन्हें लिखित रूप से दिनांक 14 मई 2020 को AICW की बिहार राज्य प्रेसिडेंट रेणु सिंह ने दी।इस ख़बर के बाद से इलाके के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

इस बाबत स्थानीय बाल्मीकि मिश्रा एवं आशीष कुमार ने बताया कि आज देश जिस स्थिति से गुजर रहा है वह काफी चिंताजनक है। सभी विभागों में भ्रष्टाचार चरमोत्कर्ष पर है, शिक्षा एवं स्वास्थ्य पर लोगों का ध्यान नहीं है। राज्य सरकार केंद्र को सिर्फ बरगला रही है। सही तरीके से ज़रूरत मंद,योजनाओं का लाभ नहीं ले पा रहे हैं। लोग अपने स्वार्थ के लिए पार्टी और पोलिटिक्स से जुड़ रहे हैं। वहीं विवेक जी इससे हट के समाज के हितों में लोगों की मदद करते आ रहे हैं, जिस कारण आज उन्हें ये मुकाम हासिल हुआ है। वो राजनीति से हट कर लोगों की मदद् करते हैं। ऐसे कर्तव्यनिष्ठ, तेज तर्रार युवा की आवश्यकता हमेशा समाज को रहती है। आज समाज को राजनेताओं की नहीं नेतृत्वकर्ताओं की आवश्यकता है।एक अच्छा नेतृत्व ही समाज या देश में विकास ला सकता है। वहीं स्थानीय कृष्ण कुमार शर्मा, बन्टी,चंदन ने विवेक पटेल के बारे में बताया कि वो सहज,सरल,सुस्पष्ट छवि के,नये समाजिक सृजनकर्ता साबित हो सकते हैं। वहीं युवा कार्यकर्ता अमित, विजय, शिवकांत, रोहित ठाकुर के अलावे जिले के समस्त कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की।

Post Top Ad -