सोनो : जरूरतमंदों तक राहत सामग्री पहुंचाने में जुटे हैं एमएलसी - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

गुरुवार, 7 मई 2020

सोनो : जरूरतमंदों तक राहत सामग्री पहुंचाने में जुटे हैं एमएलसी

सोनो (न्यूज़ डेस्क) :- सोनो प्रखण्ड में सामाजिक संगठनों के द्वारा आपदा के समय गरीब, असहाय की मदद कर मानवीय धर्मों का बखूबी पालन किया जा रहा है। सभी का एक ही प्रयास है, कोई भूखा ना रहे। इसके लिए सभी लगे है। प्रतिदिन कहीं ना कहीं गरीब मजदूरों तक आवश्यक राहत सामग्री उपलब्ध करवाई जा रही है। इसी कड़ी में विधान परिषद सदस्य संजय प्रसाद द्वारा लगातार गरीब जरूरतमंद परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया जा रहा है। गुरुवार को एमएलसी कार्यकर्ताओं द्वारा प्रखंड के सारेबाद पंचायत के 205 व छुछुनरिया पंचायत के तारबांक, चरैया,बेलाकुरा, डुमरियाटांड, सरकंडा, नैनीपत्थर के 215 जरूरतमंद परिवारों के बीच राशन सामग्री का वितरण किया गया। मौके पर बमबम सिंह, लोजपा पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मनोज यादव , लोजपा प्रखंड अध्यक्ष दिलीप सिंह, मुरारी सिंह, डब्लू सिंह, त्रिपुरारी राम, अमरेंद्र सिंह उर्फ छन्नू सिंह, बबलू सिंह आदि मौजूद थे।

Post Top Ad -