पटना : भाजपा नेत्री श्वेता श्रीवास्तव ने की लोगों से लॉक डाउन पालन करने की अपील - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

सोमवार, 4 मई 2020

पटना : भाजपा नेत्री श्वेता श्रीवास्तव ने की लोगों से लॉक डाउन पालन करने की अपील

पटना | अनूप नारायण : 
पटना जिला की अग्रणी समाज सेविका वरिष्ठ भाजपा नेत्री श्वेता श्रीवास्तव ने लोगों को इस लॉक डाउन को पालन करने की अपील की है तथा कही है कि केंद्र तथा राज्य की सरकार लगातार लोगों को कोरोना वायरस के संक्रमण से लड़ने के लिए एडवाइजरी जारी कर रही है। हम सभी को सरकार के तमाम सलाह को बिना किसी शर्त के मानने की जरूरत है। इसी में हम सब की भलाई है।श्वेता ने कही कि आज पूरा विश्व जिस तरह से कोरोना के संक्रमण से जूझ रहा है। ऐसे में भारत को एक मिसाल कायम करनी चाहिए। भारत हमेशा दुनिया को संदेश देता आया है कि जब जब विश्व पर संकट आई है। तो भारतीय अपने ज्ञान तथा अध्यात्म ने पूरे विश्व को रास्ता दिखाया है। यह वही समय है जब फिर से पूरे दुनिया भारत की ओर टकटकी लगाकर देख रही हैं। ऐसे में हम लोगों को एक मिसाल पेश करने की आवश्यकता है। बता दे कि श्वेता हमेशा समाज सेवा में सक्रिय रहती हैं। वे सोशल मीडिया के माध्यम से भी लगातार लोगों से जुड़ी रहती हैं।उन्होंने तमाम लोगों से अपील किया तथा कहीं की आज सरकार हर लोगों के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित है। ऐसे में हम सभी को अपने अपने घरों में रहकर अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखना चाहिए तथा ज्यादा से ज्यादा सरकार को सहयोग करने की जरूरत है।

Responsive Advertisement