झाझा सरपंच अध्यक्ष कोरोना आपदा में जरूरतमंद की कर रहें मदद - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

रविवार, 3 मई 2020

झाझा सरपंच अध्यक्ष कोरोना आपदा में जरूरतमंद की कर रहें मदद

सिमुलतला (गणेश कुमार सिंह) :- 
 झाझा सरपंच अध्यक्ष सह कानोदि ग्राम पंचायत के सरपंच मनोरंजन प्रसाद द्वारा क्षेत्र के जरूरतमंद को खाद्य सामग्री सहित आर्थिक मदद की जा रही है। इसके साथ साथ श्री प्रसाद द्वारा कानोदि पंचायत के घोटरी ग्राम निवासी दर्जनों मजदूर जो हरियाणा के गुरुग्राम जिलान्तर्गत विलासपुर में फंसे हुए हैं, उनके घर वापसी के लिए सम्बन्धित अधिकारी से मदद की गुहार लगाई है। 
जानकारी के अनुसार सरपंच मनोरंजन प्रसाद लॉक डाउन में कई गरीब ग्रामीणों को खाद्य सामग्री बांटे। वहीँ नागवे गाँव मे हुई आगजनी में एक घर जलकर राख हो गया था, इस लॉक डाउन में वह गृहणी बहुत लाचार हो गयी थी। इस गृहणी को सरपंच द्वारा आर्थिक मदद की गई।
पत्रकारों से बातचीत के दौरान श्री प्रसाद ने कहा कि ऐसे लाचार लोगों की मदद करना एक तो हमारा जनप्रतिनिधि होने के नाते कर्तव्य बन जाता है। वहीं दूसरी इंसानियत भी एक चीज है जो हमे मदद करने पर एक अलग खुशी की अनुभूति होती है। ऐसे कर्तव्य को मुखिया एवं स्थानीय डीलर को विशेष रूप से ध्यान देना चाहिए कि कोई हमारे पंचायत में भूखा न सोने पाए।

Post Top Ad -