झाझा : गृहे-गृहे गायत्री यज्ञ' के आह्वान से सेनेटाइज़ हुआ वातावरण - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

रविवार, 31 मई 2020

झाझा : गृहे-गृहे गायत्री यज्ञ' के आह्वान से सेनेटाइज़ हुआ वातावरण

【न्यूज़ डेस्क | अभिषेक कुमार झा】:- अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज ने पूरे विश्व मे एक साथ एक ही दिन हर घर में गायत्री यज्ञ का आयोजन कर वैश्विक महामारी संकट के समय में वातावरण का परिशोधन कर नई ऊर्जा संचारित करने की पहल की है।

 इसी कड़ी में रविवार को 'गृहे-गृहे गायत्री यज्ञ' का ऑनलाइन आह्वान किया गया जिसमें गायत्री परिवार से जुड़े प्रखंड क्षेत्र के सैकड़ों सदस्यों ने एक साथ यज्ञ में औषधीय आहुतियां दी और अपने घरों में रहते हुए सभी के स्वस्थ होने की कामना के साथ यज्ञ में शामिल हुए। यह अनुष्ठान सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक चला। वहीं, इस अनुष्ठान में भाग ले रहे सोहजाना निवासी सेवानिवृत्त शिक्षिका रामा कुमारी, शिक्षक विकास कुमार सिंह, विवेक सिंह , मौसम कुमारी आदि ने बताया कि विश्व गायत्री परिवार द्वारा कोरोना महामारी के निवारण हेतु गायत्री मंत्र, महामृत्युंजय मंत्र, एवं सूर्यदेव को अथर्ववेद के विशेष मन्त्र से हवन किया गया, जिसका सकारात्मक असर समस्त वातावरण तथा मनुष्य के विभिन्न शारीरिक अंगों पर पड़ेगा। गायत्री परिवार के सदस्यों ने बताया कि 100 देशों में एक साथ होने वाले इस यज्ञ  वायुमण्डल को सेनेटाइज़ करने में अपना योगदान दे रहा है। उन्होंने बताया कि झाझा प्रखंड क्षेत्र भर में गायत्री परिवार से सम्बन्ध रखने वालो ने यह यज्ञ पर्यावरण शुद्धि, घर को संक्रमण मुक्त, और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए की गयी है।

Responsive Advertisement