लव सिंह बने छात्र भासपा के प्रदेश उपाध्यक्ष, बधाइयों का लगा तांता - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

गुरुवार, 23 अप्रैल 2020

लव सिंह बने छात्र भासपा के प्रदेश उपाध्यक्ष, बधाइयों का लगा तांता


पटना | अनूप नारायण : 
गुरुवार को छात्र भासपा के प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस वत्स ने लव सिंह को भारतीय सबलोग पार्टी के छात्र मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया है।  इससे पहले लव सिंह ने भारतीय सबलोग पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ० अरुण कुमार व प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मंत्री डॉ० रेणु कुशवाहा के समक्ष ऑनलाइन पार्टी की सदस्यता ली है। आपको बता दें कि लव सिंह पटना विश्वविद्यालय व हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा के पूर्ववर्ती छात्र भी रहे हैं। लव सिंह के साथ सैंकड़ो की संख्या में उनके युवा समर्थकों ने ऑनलाइन पार्टी की सदस्यता ली है।

पूर्व मंत्री डॉ० रेणु कुशवाहा द्वारा आयोजित प्रेस रिलीज में कहा कि लव सिंह जैसे युवाओं के जुड़ने से पार्टी को अत्यंत मजबूती प्रदान हुई है।

छात्र प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस वत्स ने कहा कि छात्र मोर्चा किसी भी पार्टी का एक महत्वपूर्ण अंग होता है तथा हमें अत्यंत प्रसन्नता है कि पार्टी के छात्र मोर्चा में लव सिंह जैसे ऊर्जावान छात्र नेता जुड़े हैं।

प्रिंस वत्स ने कहा कि हमने शुरू से ही छात्रों-युवाओं के अधिकारों को लेकर संघर्ष किया है तथा लव सिंह जैसे नेताओं से छात्रों एवम युवाओं के हक़-अधिकारों को लेकर आवाज उठाने में मजबूती मिलेगी। इस कारण आज बड़ी संख्या में बिहार के छात्र वर्ग हमारे छात्र प्रकोष्ट से जुड़कर इसे मजबूती प्रदान करेंगे।

Responsive Advertisement