सोनो : महेश्वरी पंचायत के मुखिया ने वार्ड सदस्यों के साथ की बैठक, दिया निर्देश - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

मंगलवार, 28 अप्रैल 2020

सोनो : महेश्वरी पंचायत के मुखिया ने वार्ड सदस्यों के साथ की बैठक, दिया निर्देश

सोनो (Sono) :- महेश्वरी पंचायत के मनरेगा भवन में मंगलवार को मुखिया अजय कुमार सिंह ने वार्ड सदस्यों के साथ बैठक की।


 बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुखिया अजय कुमार सिंह ने बताया कि पंचायती राज विभाग, बिहार सरकार के प्रधान सचिव के निर्देशानुसार ग्राम पंचायतों में बाहर से आने वाले प्रवासी मजदूरों/अन्य व्यक्तियों की सूची वरीय पदाधिकारियों को तत्काल उपलब्ध कराया जाना है। साथ ही ऐसे लोगों को क्वॉरेंटाइन केंद्रों पर भी रखा जाना अनिवार्य है। बैठक कर पंचायत के सभी वार्ड सदस्यों को इस बाबत निर्देशित किया गया है। उन्हें बताया गया है कि पंचायत में बाहर से आने वाले लोगों पर नजर बनाए रखें व उसकी सूचना अविलंब उपलब्ध कराएं। मौके पर मनरेगा के कार्यक्रम पदाधिकारी सत्येंद्र नारायण, जेई उपेंद्र कुमार,वार्ड सदस्य मीना देवी,देवकी देवी, रजिया खातून, बबीता देवी, मंजू रविदास सहित सभी वार्ड सदस्य उपस्थित थे।

Post Top Ad -