सोनो पुलिस ने त्रिपल मर्डर केस के आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

मंगलवार, 14 अप्रैल 2020

सोनो पुलिस ने त्रिपल मर्डर केस के आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल



सोनो (मदन शर्मा) :

मंगलवार को सोनो पुलिस ने त्रिपल मर्डर केस के आरोपी को गिरीडीह से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि लगनदेव यादव (पिता आशो यादव, )साकिन -अगहरा के रहने वाले हैं। जमीनी विवाद को लेकर तीन लोग जान मार दिया था और फरार चल रहे थे। लगनदेव यादव थाना कांड संख्या 178/17 दिनांक 14.08.2017 धारा 147, 148, 149, 341, 342, 323, 324,325, 326, 303, 302 के आरोपी अभियुक्त थे। इस केस अनुसंधान एएसआई मृत्युंजय कुमार पंडित ने बताया कि गिरीडीह के थानसिंहडीह थाना क्षेत्र के धुटिया में अपने बहन के यहां रह रहा था और गुप्त सूचना के आधार पर उनके बहन के घर में छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया। आरोपी लगनदेव यादव ने पिछले साल जमीनी विवाद में एक साथ तीन लोगों को जधन्य हत्या कर दिया था और पूरे क्षेत्र में दहशत फैला दिया। लगनदेव यादव पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहे थे।

Post Top Ad -