गिद्धौर के रतनपुर में पीडीएस डीलर ने बांटा नि:शुल्क अनाज - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शनिवार, 18 अप्रैल 2020

गिद्धौर के रतनपुर में पीडीएस डीलर ने बांटा नि:शुल्क अनाज


रतनपुर/ गिद्धौर (भीमराज):- गिद्धौर प्रखंड के रतनपुर पंचायत में मुफ्त अनाज वितरण पीडीएस डीलर संतोष कुमार केसरी के देखरेख में की गई।


इसको लेकर गिद्धौर प्रखंड के कार्यक्रम पदाधिकारी नरेश कुमार एवं पंचायत के मुखिया राजेश सिंह ने स्टॉक का निरीक्षण करने पहुंचे उन्होंने संबंधित कागजों की जांच के पश्चात पीडीएस संचालक को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। राशन उठाव के लिए पहुंचे उपभोक्ताओं को मुखिया ने कोरोना से बचाव के बारे में साफ सफाई, सोशल डिस्टेसिंग एवं फिजिकल डिस्टेसिंग के बारे में जानकारियां देकर सभी को कतार बध्द करा कर अपने देखरेख में राशन का वितरण करवाया। मौके पर मुखिया श्री सिंह सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत सभी लाभुकों एवं अंत्योदय परिवारों को शत-प्रतिशत राशन उपलब्ध कराया जाएगा। इस मौके पर दर्जनों लाभुक मौजूद थे।

Responsive Advertisement