गिद्धौर PHC : आइसोलेशन वार्ड बनाने के लिए सीएस ने लिया जायजा, की बैठक - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शुक्रवार, 3 अप्रैल 2020

गिद्धौर PHC : आइसोलेशन वार्ड बनाने के लिए सीएस ने लिया जायजा, की बैठक



 गिद्धौर (न्यूज़ डेस्क) :- कोरोना के कहर को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की एक टीम शुक्रवार को गिद्धौर स्थित दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र  पहुंची तथा क्वेरिनटाइन वार्ड बनाने की दिशा में एक आपात बैठक का आयोजन किया। बैठक की अध्यक्षता कर रहे प्रभारी सिविल सर्जन डॉ. विजयेन्द्र सत्यार्थी ने आइसोलेशन वार्ड बनाए जाने को लेकर आवश्यक जानकारिया प्रभारी चिकित्सा  पदाधिकरी डॉ. रामस्वरूप चौधरी से प्राप्त की। 


इस दौरान अस्पताल निरीक्षण के क्रम में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। इस संदर्भ में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रामस्वरूप चौधरी ने बताया कि कोरोना के बढ़ते मरीज को ध्यान में रखते हुए पीएचसी में ही वार्ड की व्यवस्था की जाने की तैयारी जारी  है। इस बीच जेनेरल मरीज को नहीं देखा जाएगा। कोरोना टेस्ट में पोसिटिव पाए जाने वाले मरीज को इस वार्ड में भर्ती का प्रबंध किया जाएगा। इसको लेकर अभी जिलाधिकारी की अनुसंशा के बाद इस कार्य में तेजी लाई  जाएगी।
मौके पर सीएस डॉ. विजयेन्द्र सत्यार्थी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रामस्वरूप चौधरी, डिप्टी सुपरिटेंडेंट डॉ. नौशाद, डीपीएम शुधांशू कुमार लाल,  जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी विमल कुमार, केयर इंडिया से संजय सिंह, पूजा कुमारी, पीएचसी के लिपिक अमित सिंह, ईएमटी बिरेन्द्र कुमार आदि मौजूद थे।

Responsive Advertisement