अलीगंज : तीन परिवारों की दयनीय स्थिति देख, समाजसेवी ने की आर्थिक मदद - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शुक्रवार, 3 अप्रैल 2020

अलीगंज : तीन परिवारों की दयनीय स्थिति देख, समाजसेवी ने की आर्थिक मदद

[अलीगंज । चंद्रशेखर सिंह ] : 

कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए देश भर मे 14 अप्रैल तक लाकॅडाउन की घोषणा कर दी गयी।जिससे गरीब मजदूरों की स्थिति काफी दयनीय बनी हुई है। आखिर जो रोज दिन भर काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण किया करता था, उसके समक्ष लाकॅडाउन में विकट समस्या उतपन्न हो गयी है। 

वहीं सोनखार गांव निवासी उदय कुमार, रवि प्रसाद एवं फुलेशवर यादव तीनों परिवार के स्थिति काफी दयनीय बनी हुई थी। वे तीनों वाहन चलाकर अपने घरों में परिवार को चला रहे थे। अचानक लाकॅडाउन में उनके कार्य पर ब्रेक लग गया और खाने को मोहताज थे। तभी इसकी जानकारी समाजसेवी सह कांग्रेस नेता धर्मेन्द्र पासवान उर्फ गुरु जी को मिली और पीड़ित के घर पहुंचकर तीनों परिवार को पांच-पांच सौ नगद राशि देकर और सहयोग करने का भरोसा दिया। उन्होंने बताया कि पुरे देश इस समय कोरोना जैसे संक्रामक महामारी से परेशान हैं और इस संक्रामक वायरस से बचाव हेतु लाकॅडाउन की घोषणा सरकार को करनी पड़ा। ऐसे स्थिति में मजदूरों एव गरीबों के बीच भुखमरी की स्थित बन गयी है। ऐसे स्थिति में हम सभी लोगों को एक दुसरे को मदद करने की जरूरत है और ऐसे विपति में हम यथासंभव सहयोग के तत्पर है। मौके पर आनंदलाल पाठक, विक्रमादित्य कुमार, चंद्रशेखर आजाद,धर्मेन्द्र कुशवाहा,रघुनंदन पासवान भी मौजूद थे।

Responsive Advertisement