मांगोबन्दर में तेज आंधी में घर पर गिरा पेड़, कोई हताहत नहीं - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

सोमवार, 20 अप्रैल 2020

मांगोबन्दर में तेज आंधी में घर पर गिरा पेड़, कोई हताहत नहीं

माँगोबन्दर/ जमुई ( Jamui) : - जमुई जिले के खैरा प्रखंड अंतर्गत मांगोबन्दर गांव में रविवार की देर रात आई तेज आंधी और भीषण बारिश के कारण एक वृक्ष की बड़ी टहनी एक घर पर गिर गई। इस दुर्घटना में घर का बरामदा और बाथरूम टूट गया, जिससे बड़ा नुकसान हुआ, जबकि निचले स्थान पर घर होने की वजह से भारी बारिश के कारण पूरा घर जलमग्न हो गया।

गृह स्वामी सुधीन्द्र नाथ मिश्र ने बताया कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। घर के सभी लोग बाल-बाल बच गए। बीती रात एक भयानक रात मालूम पड़ रही थी. रात भर सभी लोगों ने बैठकर सवेरा होने का इंतजार किया।
उन्होंने बताया कि भीषण आंधी-बारिश के कारण एक वृक्ष की बड़ी टहनी ने मेरे घर के बरामदे को तहस-नहस कर दिया, जिसे सोमवार की सुबह कटवाकर हटवाया गया।

Responsive Advertisement