सीवान : चलंत एटीएम को सांसद ने हरी झंडी दिखा रवाना किया - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

सोमवार, 27 अप्रैल 2020

सीवान : चलंत एटीएम को सांसद ने हरी झंडी दिखा रवाना किया

सिसवन/सीवान [अनूप नारायण] :
प्रखण्ड क्षेत्र के नन्दा मुंडा गांव में सोमवार को इंडिया पोस्ट बैंक के तहत चलंत एटीएम का   सांसद कविता सिंह के द्वारा हरा झंडी दिखाकर रवाना किया जो घर घर जाकर  बैंकिंग सुविधा मुहैया कराएगा।

सिवान सांसद कविता सिंह ने कहा कि  माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  के द्वारा  इंडिया पोस्ट बैंक की शुरुआत की गई ताकि गांव गांव जाकर जो भी गरीब परिवार  व आमजन है उनको  केंद्र व राज्य सरकार  की ओर से मिलने वाली राशि को आसानी से पहुचाया जा सके तथा प्रत्येक घर बैंकिंग सुविधा का लाभ ले सके ।सांसद ने कहा कि  सरकार पूर्ण पारदर्शिता के साथ काम कर रही है जिसका प्रतिफल है कि सरकार द्वारा निर्धारित राशि शत प्रतिशत लाभुक  के खाते में पहुँच जाता है ।

सिवान डाक अधीक्षक  रंजन शुक्ला   ने बताया  1 सितंबर 2018 को पूरे देशव्यापी इंडिया पोस्ट बैंक का  आरम्भ  प्रधान मंत्री के द्वारा किया गया था  जिसके माध्यम से   पोस्ट ऑफिस के कर्मचारी  जो भी गरीब परिवार है उनको घर घर जाकर  बैंकिग सुविधा मुहैया करा रहे है जिसका  उद्घाटन माननीय सांसद कविता सिंह के द्वारा किया गया ।उन्होंने बताया कि  इसका सिस्टम आधार एटीएम के नाम से जाना जाता है । इससे किसी भी बैंक का पैसा निकाला  व रखा जा सकता है ।

जदयू नेता अजय सिंह ने कहा कि   चलंत एटीएम से आम जनता को काफी लाभ मिलेगा और उसे बैंक का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा । इस मौके पर  पोस्टल इंस्पेक्टर  क्रमशः  अरविंद रमन ,राकेश यादव , पुरुषोत्तम  कुमार , स्थानीय डाक पाल कामेश्वर सिंह उपस्थित थे ।

Responsive Advertisement