अमनौर के पूर्व विधायक अपने क्षेत्र में कर रहे हैं खाद्यान्न का वितरण - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शनिवार, 4 अप्रैल 2020

अमनौर के पूर्व विधायक अपने क्षेत्र में कर रहे हैं खाद्यान्न का वितरण

पटना | अनूप नारायण :
कोरोना संकट के बीच अमनौर  के पूर्व जदयू विधायक कृष्ण कुमार सिंह उर्फ मंटू सिंह की तरफ से अमनौर और परसा विधानसभा क्षेत्र में गरीब लोगों के बीच खाद्यान्न का वितरण विगत 9 दिनों से जारी है.
दूरभाष पर पूर्व विधायक ने बताया कि संकट की इस घड़ी में जो कुछ भी हो सकता है वह अपने स्तर से लोगों के सहायता में लगे हुए हैं परसा प्रखंड प्रमुख व उनकी  पत्नी सविता देवी भी लोगों की सेवा में दिन रात लगी हुई है.
वे चाहते हैं कि संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार गरीबों के लिए जो भी कल्याणकारी योजनाएं चला रही है
उसका सीधा लाभ गरीबों को मिले अपने निजी फंड से अब तक हजारों लोगों के बीच में खाद्यान्न और दवाइयों का वितरण कर चुके पंचायत स्तर पर उनके सक्रिय कार्यकर्ता लोगों को सहायता पहुंचा रहे है बीमार और लाचार लोगों के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था की गई है.
अमनौर और परसा के लिए अलग-अलग हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है. वे खुद क्षेत्र में कैम्प किए हुए है कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश दिया गया है कि लोगों के बीच जाकर लोगों को घरों में रहने सोशल डिस्टेंस बनाए रखने अफवाहों पर ध्यान नहीं देने के लिए जागृत करें.

Responsive Advertisement