चंद्रदीप पुलिस ने जरूरतमंदों के बीच किया खाद्य सामग्री का किया वितरण - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

सोमवार, 6 अप्रैल 2020

चंद्रदीप पुलिस ने जरूरतमंदों के बीच किया खाद्य सामग्री का किया वितरण

अलीगंज (चंद्रशेखर आज़ाद) :- जिला प्रशासन के निर्देश पर सोमवार को चंद्रदीप परिसर में थाना क्षेत्र के गरीब निसहाय लोगों  के बीच पुलिस कप्तान के आदेश पर गरीबों ,लाचार व दिव्यागो के बीच खाद्यान्न का वितरण चंद्रदीप के थानाधयक्ष सुनील कुमार , बिहार पुलिस मेन्स एसोशियेशन जमुई शाखा के जिला अध्यक्ष अभिनव कुमार सिंह के द्वारा सहायता कीट एक सौ जरूरत मंद परिवारों को उपलब्ध कराया गया।थानाधयक्ष सुनील कुमार ने बताया कि लाकॅडाउन के दौरान वैसे परिवार जो मेहनत, मजदुरी कर अपने  परिवारका भरण-पोषण करते थे। ऐसे लोगों के बीच इस विकट परिस्थिति में जिला प्रशासन के द्वारा चावल, दाल,सरसों तेल,नमक , आलू ,सर्फ साबुन दिया जा रहा है, ताकि उन्हे लॉकडाउन में परेशानी नही हो। बिहार पुलिस मेन्सएसोशियेशन जमुई के जिला अध्यक्ष अभिनव कुमार सिंह ने कहा कि इस विकट परिस्थिति में जिला प्रशासन एवं पुलिस ऐशोसियेशन लोगों को सहयोग के लिए सदैव तत्पर है। लाकॅडाउन में जिले भर के सभी थानों में गरीबों व निसहायलोगों की सहयोग प्रदान कर रही है,और जरूरत मंदों के बीच जाकर खाध सामग्री का वितरण कर रही है। ऐशोसियेशन मंत्री राजेश कुमार ने कहा कि मानव सेवा से बड़ा क़ोई सेवा नही होती है। ऐसे समय में हर भूखे मनुष्य को भोजन व अन्य जरूरतमंद की सामग्री उपलब्ध करानी चाहिए।इसलिए पुलिस प्रशासन हर थाना क्षेत्र में ऐसे लोगों को विकट परिस्थिति में उनके परिजनों को भूख मिटाने के लिए उन्हें राहत सामग्री मुहैया करायी जा रही है।
मौके पर कोषाध्यक्ष नीतीश कुमार, बिपिन कुमार, कृष्ण कुमार सिंह के अलावे समस्त पुलिस परिवार मौजूद थे।

Post Top Ad -