सोनो BDO की पत्नी बनी डिप्टी कलेक्टर, अधिकारियों ने दी बधाई - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

बुधवार, 22 अप्रैल 2020

सोनो BDO की पत्नी बनी डिप्टी कलेक्टर, अधिकारियों ने दी बधाई

>> मेहनत और संघर्ष की स्याही से प्रियंका ने लिखी कामयाबी की दास्तां

सोनो (Sono)- : सोनो के प्रखंड विकास पदाधिकारी रविजी की पत्नी प्रियंका प्रियदर्शी ने झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा छठ वीं संयुक्त झारखंड प्रशासनिक परीक्षा में कामयाबी का झंडा गाड़ा है। मंगलवार को जारी परीक्षा परिणाम में सफल हुई प्रियंका को डिप्टी कलेक्टर के लिए चयनित किया गया है।

प्रियंका - फ़ाइल फ़ोटो
पारिवारिक दायित्वों के साथ सफलता की बुलंदी को छूने वाली प्रियंका की इच्छाशक्ति दृढ़ रही है। प्रियंका का शैक्षणिक सफर भी कृतिमान और प्रेरणा से भरा हुआ है। उन्होंने डीएवी स्कूल बिहारशरीफ से 80 प्रतिशत अंकों के साथ मैट्रिक की परीक्षा पास की तो ईशान इंटरनेशनल स्कूल पटना से 75 प्रतिशत अंकों के साथ इंटरमीडिएट की परीक्षा में उतीर्णता हासिल की। संत कोलंबा महाविद्यालय हजारीबाग से 75 प्रतिशत अंकों के साथ जंतु विज्ञान में स्नातक किया तो 76 प्रतिशत अंकों के साथ विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग से जंतु विज्ञान में स्नातकोत्तर की डिग्री ली।
प्रियंका बताती हैं कि प्रशासनिक सेवा में जाने की बचपन से ही उनकी इच्छा  थी, अंत मे उन्होंने ये मुकाम पाया। बहुमुखी प्रतिभा की धनी प्रियंका कहती हैं कि जीवन में सफल होने के लिए सपने देखना जरूरी है पर उन सपनों को हकीकत का रूप देने के लिए उसके अनुरूप परिश्रम भी अनिवार्य होता है। सिविल सर्विसेजएक बड़ा प्लेटफार्म है। इसकी तैयारी के लिए जरूरी नहीं कि पूरे दिन पढ़ी जाय पर लेकिन अहम यह कि जितनी भी देर पढ़े, गंभीरता से पढ़ें।
इधर, पत्नी के इस कामयाबी पर  स्थानीय प्रशासनिक पदाधिकारियों सहित प्रखंड के कई बुद्धिजीवियों ने बीडीओ रविजी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

Post Top Ad -