अलीगंज में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया होली मिलन समारोह - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

रविवार, 8 मार्च 2020

अलीगंज में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया होली मिलन समारोह



अलीगंज (चंद्रशेखर सिंह) :

प्रखंड के अलीगंज बाजार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।सर्वप्रथम लोगों ने एक दुसरे को अबीर-गुलाल लगाकर गले मिले और एक दुसरे को होली की शुभकामनाएं व बधाई दी। मिलन समारोह को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष हरेनद्र सिंह ने कहा कि होली रंगो का पर्व है। जिसमें अलग-अलग रंग लोगों को अलग-अलग परिभाषा देती है। हर रंग हर लोगों को आपस की गिलवे शिक़ायत को भूलकर आपस में द्वेष भावना को त्याग कर मिल्लत की भावना के साथ एक साथ रहने का संदेश देती है।उन्होंने कहा कि होली ही एक ऐसा पर्व जिसमें  सभी जाति ,धर्म व आपसी मतभेद को त्याग करने की संदेश देती है। होली समाज को संगठित करने की प्रेरणा देती है। सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता शशिभूषण सिंह ने कहा कि होली एक सूत्र में रहने की पैगाम देने वाली पर्व है। मृत्युन्जय पाण्डेय ने कहा कि होली आपसी भाईचारे व शान्ति का संदेश देती है। समाजसेवी सह कांग्रेस नेता धर्मेन्द्र पासवान ने कहा कि होली समाज में आपसी सद्भाव व भाईचारे के साथ शान्ति का संदेश देती है।और लोगों को दबे कुचले व पिछडो को मदद करने की मधुर संदेश देती है। इसलिए इस त्योहार में सभी प्रकार के रंगों का इस्तेमाल किया जाता है। उन्होंने कहा कि सबो को समाज में फैले कुरीतियों के खिलाफ जड़ों से उखाड़ फेंकने का निर्णय लेने की जरूरत है। सभा की अध्यक्षता राजेश पासवान ने की।
मौके पर धर्मेद्र पासवान, राजेश पासवान,अनिल दास , मकेश्वर प्रसाद यादव, विक्रम कुमार, अरूण पासवान के अलावे बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व गणमान्य लोग मौजूद थे।

Responsive Advertisement