गिद्धौर रेलवे स्टेशन परिसर में I.O.W. करेगा शौचालय व स्नानगृह का निर्माण - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

मंगलवार, 17 मार्च 2020

गिद्धौर रेलवे स्टेशन परिसर में I.O.W. करेगा शौचालय व स्नानगृह का निर्माण

【न्यूज़ डेस्क | अभिषेक कुमार झा】:-

रेल प्रशासन के निर्देश पर आई.ओ.डब्ल्यू. द्वारा गिद्धौर रेलवे स्टेशन के दक्षिण भाग में यात्रियों के प्रसाधन की सुविधा के लिए शौचालय का निर्माण करवाया जाएगा।
 इस संबंध में जानकरी साझा करते हुए एसएम सचिन भारती ने बताया कि गिद्धौर रेलवे स्टेशन के दक्षिण परिक्षेत्र में कोई सुलभ शौचालय नहीं है। अब यात्रियों को प्रसाधन की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए शौचालय निर्माण के लिए आई.ओ.डब्ल्यू झाझा ने पहल कर शौचालय निर्माण के लिए भूमि चयन किया गया है।
एसएम सचिन भारती ने बताया कि इसमें विकलांग के लिए 2 शौचालय, महिला के लिए 2 शौचालय, पुरुष के लिए 3 शौचालय के अलावे 3 स्नानगृह का भी निर्माण कराया जायेगा। वरीय अधिकारियों के आदेशानुसार यात्रियों के परेशानियों काे देखते हुए विभाग ने नए शौचालय बनाने के लिए पहल की गई है। 

Responsive Advertisement