सेवा गांव में लगातार हो रही चोरी की घटना से दहशत में लोग - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

रविवार, 29 मार्च 2020

सेवा गांव में लगातार हो रही चोरी की घटना से दहशत में लोग

सेवा / गिद्धौर (न्यूज़ डेस्क) :-

सेवा गांव में लगातार हो रही चोरी की घटना से लोग दहशत में हैं। शनिवार की देर रात्रि भी चोरों ने सेवा गांव के निचली टोला में दो घरों को निशाना बनाते हुए लगभग 50 हजार रुपये मूल्य की संपत्ति की चोरी कर ली। 

पीड़ित लखन साव ने बताया कि चोरों उनके घर से लगभग 30 हजार रुपये नकद, बर्तन सहित कई बेशकीमती सामान की चोरी कर ली। इसके अलावा राजकुमार यादव उर्फ कारु यादव के घर की खिड़की को तोड़ चोरों ने 35 हजार रुपये नकदी एवं अन्य समानों की चोरी के साथ राजेश साव एवं गोकुल यादव के घर में लगे बिजली का मोटर भी चोरी कर लिया। ग्रामीणों द्वारा सुबह इस घटना की जानकारी थानाध्यक्ष आशीष कुमार को दी गई। जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष ने गश्ती टीम को घटनास्थल पर भेजा। एसआइ नित्यानंद सिंह सेवा गांव पहुंच मामले की छानबीन में जुट गए हैं।

Post Top Ad -