जमुई : सिविल सर्जन से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की मुलाकात, सात सूत्री मांग पत्र सौंपा - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Post Top Ad - Contact for Advt

1000914539

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

शुक्रवार, 13 मार्च 2020

जमुई : सिविल सर्जन से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की मुलाकात, सात सूत्री मांग पत्र सौंपा

1000898411
अलीगंज (चन्द्र शेखर सिंह) :- जमुई जिला कांग्रेस पार्टी के द्वारा सदर अस्पताल में बिचौलियों दलालों से आमजनों को हो रही परेशानी को लेकर एक दिवसीय धरना कार्यकम का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष हरेन्द्र सिंह ने की।
IMG-20200313-WA0034

 जिला अध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि सदर अस्पताल में बिचौलियों की दादागिरी से आमजन परेशान है। अस्पताल में बिचौलियों का साम्राज्य कायम होकर रह गया है। साथ ही चिकित्सकों को समय पर अस्पताल में मौजूद नहीं रहना,अस्पताल में मरीजों को बेड सहित अन्य समस्याओं से मरीजों को जूझना पड़ता है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में महिला चिकिसक नही रहने महिलाओं को प्रसव व अन्य समस्याओं को लेकर काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कांग्रेस के राज्यप्रतिनिधि सुधीर प्रसाद सिंह ने कहा कि सदर अस्पताल से लेकर सभी प्रखंडों के अस्पताल में बिचौलियों व बिचौलियों दलालों सहित एम्बुलेंस चालकों की मनमानी से आमलोग परेशान हैं। उन्होंने कहा कि डॉक्टर को अस्पताल कैंपस में कम समय नीजी क्लीनिक में ज्यादा समय दिया जाना भी मरीजों के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। कांग्रेस नेता धर्मेन्द्र पासवान ने कहा कि इन दिनों सरकारी चिकित्सकों को अपने ड्यूटी की प्रवाह नही कर अपने प्राईवेट क्लीनिक पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। दलालों के माध्यम से सरकारी अस्पताल में इलाज नही कराने का भ्रम देेेेकर निजी क्लीनिक में जाने को मजबूर कर दिया जाता है,और मरीजों को जमकर आर्थिक शोषण की जा रही। कांग्रेस नेताओं ने सदर अस्पताल में पहुंचकर जमकर स्वास्थय विभाग की लचर व्यवस्था व अस्पताल प्रबंधन की मनमानी खिलाफ जमकर नारेबाजी की।इस दौरान सात सुत्री मांग पत्र सीएस (प्रभार) डॉ. विजयेंद्र सत्यार्थी को सौपा। उन्होंने अस्पताल को उक्त समस्याओं से निजात दिलाने की मांग की। मौके पर  जिला महिला अध्यक्ष देवी जी,धर्मेन्द्र पासवान,नितेश्व र आजाद, अशोक दास, विक्रम कुमार के अलावे बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

Post Top Ad -