गिद्धौर में नियोजित शिक्षकों ने फूंका CM का पुतला, मांगा बकाया वेतन - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

मंगलवार, 10 मार्च 2020

गिद्धौर में नियोजित शिक्षकों ने फूंका CM का पुतला, मांगा बकाया वेतन

गिद्धौर (न्यूज़ डेस्क) :- बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति, बिहार के आह्वान पर गिद्धौर में 9 मार्च को नियोजित शिक्षकों नेे एक जुुट होकर
बिहार सरकार, शिक्षा मंत्री, व अपर मुख्य सचिव का पुतला दहन किया।

बता दें, बीते 17 फरवरी से शांतिपूर्ण हड़ताल कर रहे शिक्षकों पर सरकार द्वारा की गई दमनात्मक कार्रवाई एवं 22 दिन तक हड़ताल पर रहने के बाबजूद भी सरकार का वेतनमान नही देने के विरोध में  बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति, गिद्धौर के तत्वावधान में 9 मार्च को होलिका दहन के दिन नियोजित शिक्षकों द्वारा प्रखंड मुख्यालय पर माननीय मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री, अपर मुख्य सचिव आर के महाजन का पुतला दहन किया गया।
मौके पर राजीव वर्णवाल ने कहा 22 दिन तक लगातार हड़ताल के बाबजूद भी सरकार का वार्ता के लिए कोई पहल नही करना बहुत ही दुःखद है,सरकार अपनी हठधर्मिता त्याग हड़ताली शिक्षकों को पूर्ण वेतनमान दे दे नही तो अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी।वही बशिष्ठ यादव ने कहा कि निरकुंश सरकार के शिक्षकों की उपेक्षा करने एवं उन्हें न्याय नही देने से मायूस शिक्षकों ने होलिका दहन जैसे महत्वपूर्ण पर्व पर होलिका जलाने के बजाय शिक्षक माननीय मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री और आर के महाजन का पुतला दहन कर रहे है। बताया कि शिक्षक इस बार होली नहीं खेलेंगे।


 कार्यक्रम में राजीव वर्णवाल, बशिष्ठ यादव, ब्रजेश सिंह, रंजीत यादव, कैलाशपति यादव, प्रदीप रजक, दयानंद साव,उमाशंकर प्रसाद, अवधेश पप्पू, धर्मेंद्र पासवान, सुशील रजक, संजय ठाकुर, प्रेमनाथ केशरी, सीतेश कुमार, रेखा कुमारी, संगीता कुमारी, रिंकू कुमारी, राजीव रंजन सिंह, संजय यादव, अरुण यादव, व्यास यादव, जितेंद्र मंडल, नीरज सिंह, निरंजन सिंह, शिवदानी कुमार, शिवकुमार राम, महादेव यादव, सहित कई शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

Responsive Advertisement