भोजपुरी फिल्म 'अमर प्रेम' में दिखेगा राज सिंह और आर्ची सिंह का जलवा - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

गुरुवार, 12 मार्च 2020

भोजपुरी फिल्म 'अमर प्रेम' में दिखेगा राज सिंह और आर्ची सिंह का जलवा

मनोरंजन | अनूप नारायण : भोजपुरी सिनेमा के रुपहले परदे पर एक और नायक नायिका की जोड़ी धूम मचाने वाली हैं। सुप्रिया फिल्म एंटरटेनमेंट बैनर के तले निर्मित की गई भोजपुरी फिल्म अमर प्रेम में फिल्म अभिनेता राज सिंह और अभिनेत्री आर्ची सिंह का जलवा रुपहले परदे पर जल्द ही दिखने वाला है। उनकी यह फ्रेश जोड़ी दर्शकों का फुल इंटरटेनमेंट करने वाली है। फिल्म के निर्माता एस. पी. झा हैं। फिल्म के निर्देशक बिवेक थापा हैं। छायांकन सम्राट सिंह, मारधाड़ सुयोग आर रिजाल, कला डीएन मौर्या का है। फिल्म की मुख्य भूमिका में नायक राज सिंह, नायिका आर्ची सिंह, खलनायक रजनीश पाठक और प्रेम प्रकाश हैं। उन सभी का किरदार काफी पॉवरफुल है। इस फिल्म की शूटिंग बेहतरीन पैमाने पर रमणीय लोकेशन पूरी की गई है। यह फिल्म हर वर्ग के दर्शकों को ध्यान में रखकर बनाई गई है। इस फिल्म को लेकर राज मसिंघ काफी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि यह फिल्म मेरे दिल के बहुत करीब है। मेरा किरदार और यह फिल्म दर्शकों को बहुत पसंद आने वाली है। मेरे साथ फिल्म की नायिका आर्ची सिंह का भी किरदार काफी महत्त्वपूर्ण है। उम्मीद है कि हमारी जोड़ी को दर्शक अपना भरपूर प्यार, आशीर्वाद देंगे।

Responsive Advertisement