पवन सिंह की पवन पुत्र के रंग में रंगे दर्शक - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

मंगलवार, 17 मार्च 2020

पवन सिंह की पवन पुत्र के रंग में रंगे दर्शक


मनोरंजन | अनूप नारायण : रंगों का त्यौहार होली पर बिहार में प्रदर्शित की गई एंग्रीयंगमैन सुपरस्टार पवन सिंह की भोजपुरी फिल्म पवन पुत्र के रंग में रंगे हुए दर्शक काफी उत्साहित दिखे हैं। साथ ही शुक्रवार को यह फिल्म मुंबई, गुजरात में भी रिलीज की गई है। यह फिल्म जिन जिन सिनेमाघरों में प्रदर्शित की गई है दर्शकों का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

बिहार के सिनेमाघरों में इस फिल्म को बिहार में विजय लक्ष्मी मूवीज प्रा. लि. द्वारा रिलीज किया गया है। मुंबई में इस फिल्म को हीरा फिल्म्स प्रा.लि. फिल्म वितरक कंपनी ने रिलीज किया है। यह फिल्म सिनेप्रेमियों के लिए होली का उपहार है। इस फिल्म के सभी गाएं बहुत ही मधुर बनाये गए हैं, जो संगीतप्रेमियों को खूब पसंद आ रहा है।
उल्लेखनीय है कि फिल्म पवन पुत्र का निर्माण वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के ओनर रत्नाकर कुमार द्वारा  किया गया है। फिल्म में केंद्रीय भूमिका में पवन सिंह हैं, साथ में काजल राघवानी, प्रियंका पंडित हैं। नवोदित अभिनेत्री प्रियंका रेवड़ी और रितु पांडेय को भोजपुरी सिनेमा के रुपहले पर्दे पर लांच किया गया है। वर्ल्डवाइड चैनल व जितेंद्र गुलाटी प्रस्तुत फिल्म पवन पुत्र का निर्माण वर्ल्डवाइड चैनल के बैनर तले किया गया है। फिल्म के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं।
निर्देशक फिरोज खान हैं। लेखक राकेश त्रिपाठी, संगीतकार छोटे बाबा (बसही) हैं। कार्यकारी निर्माता इमरोज अख्तर (मुन्ना) हैं। कस्टयूम बादशाह खान का है। छायांकन इमरान आलम, मारधाड़ श्री श्रेष्ठा, नृत्य कानू मुखर्जी, कला शेरा का है। फिल्म प्रचारक रंजन सिन्हा व रामचन्द्र यादव हैं। मुख्य कलाकार पवन सिंह, मीर सरवर, प्रियंका पंडित, प्रियंका रेवड़ी, रितु पांडेय, बृजेश त्रिपाठी, उमेश सिंह, अमित शुक्ला, अनूप अरोरा, संजय वर्मा, अयाज खान, राकेश त्रिपाठी, अमोल चौगले, उजैर खान, निशा झा, जया पांडेय, प्रेम दूबे, अजय अय्यर, संजीव मिश्रा हैं। 

Responsive Advertisement