बरहट : पूर्णाडीह में हड़ताली शिक्षकों ने चलाया 'कोरोनो भगाओ, जनता बचाओ' अभियान, मौजूद रहे आनंद कौशल - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

गुरुवार, 19 मार्च 2020

बरहट : पूर्णाडीह में हड़ताली शिक्षकों ने चलाया 'कोरोनो भगाओ, जनता बचाओ' अभियान, मौजूद रहे आनंद कौशल

बरहट : बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति, बिहार के आह्वान पर प्रदेश अध्यक्ष मंडल के सदस्य आनंद कौशल सिंह के नेतृत्व में हड़ताल के 32 वें दिन बरहट प्रखंड के हड़ताली शिक्षकों द्वारा बरहट प्रखंड के पूर्णाडीह गाँव मे "कोरोना भगाओ जनता बचाओ" अभियान चलाया। लोगों को जागरूक करते हुए आनंद कौशल ने कहा कि कोरोना एक महामारी जो चीन से फैलते हुए कई देशों में फैल गया है।

उन्होंने इसके बारे में फैली अफवाह के बारे में जानकारी दी एवं उससे बचाव के तरीके के बारे में बताया। उन्होंने कहा की कोरोना से जागरूकता अभियान चलाना सरकार का कार्य है लेकिन ये निर्दयी नीतीश सरकार पटना से ही भाषण देती है और मुख्यमंत्री घर से बाहर भी नही निकलते है। उन्होंने कहा कि बिहार के पाँच लाख शिक्षक बिना वेतन के अपनी वाजिब माँगो की पूर्ति के लिए हड़ताल पर रहते हुए भी कोरोना से बचाने के लिए आम जनता में जागरूकता अभियान चला रहे है और उससे बचने के लिए साबुन और मास्क का भी वितरण कर रहे है।
जिलाध्यक्ष मंडल के सदस्य रवि कुमार यादव ने लोगो को जागरूक करते हुए बताया कि साफ सफाई एवं सावधानी से कोरोनो से बचा जा सकता है, इसके लिए हम नियोजित शिक्षक हड़ताल पर रह कर भी आम जनता को इस महामारी से बचाने के लिए जागरूकता अभियान चला कर जागरूक कर रहे है। गुरुवार के जागरूकता अभियान की अध्यक्षता शिक्षिका शोभा सिंह ने की जबकि मंच संचालन महेश शर्मा ने किया।

इस जागरूकता अभियान में रवि कुमार यादव, महेश शर्मा, समाजसेवी मो मुख्तार आलम, गणेश रविदास, शिक्षक राजीव वर्णवाल, शिवकुमार पासवान, नौशाद आलम, आशीष चौहान, अबू मनोवर हसन, नियाज आलम, मो साबिर अंसारी, मनीष सिंह, शोभा सिंह, संतोष ठाकुर, सुमित सिंह, चंद्रशेखर सिंह, संजय कुमार, अवधेश कुमार, धीरेंद्र कुमार, मो रब्बानी अंसारी, रमेश सिंह, कपिलदेव रविदास, दामोदर रजक, प्रभाकर सिंह, दीपक कुंदन, साधना कुमारी, पूनम कुमारी, बिभा कुमारी, बेबी कुमारी, बासुकी सिंह, अजित वर्णवाल सहित कई शिक्षक व ग्रामीण उपस्थित थे।

Post Top Ad -