गिद्धौर : महुली मोड़ के पास सड़क दुर्घटना में घायल हुआ एक युवक - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

मंगलवार, 3 मार्च 2020

गिद्धौर : महुली मोड़ के पास सड़क दुर्घटना में घायल हुआ एक युवक

गिद्धौर (न्यूज़ डेस्क):- थाना क्षेत्र के गिद्धौर- जमुई मुख्य राजमार्ग के महुली मोड़ के समीप सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार, सोमवार की रात्रि लगभग 12 बजे रतनपुर पंचायत के भौराटांड गांव निवासी बेनी यादव महुली मोड़ के समीप एक शादी समारोह में भाग ले रहे थे कि इसी दौरान गिद्धौर की ओर से जमुई जा रही एक अज्ञात वाहन ने उनको जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बेनी यादव गंभीर रूप से घायल हो गये।
वहीं , समारोह में भाग ले रहे स्थानीय ग्रामीणों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जमुई निजी क्निलीक में ले गये। 

Responsive Advertisement