अलीगंज में 20 से 31 मार्च तक गुल रहेगी बिजली, जानिए क्यों - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

बुधवार, 18 मार्च 2020

अलीगंज में 20 से 31 मार्च तक गुल रहेगी बिजली, जानिए क्यों

 अलीगंज (चन्द्रशेखर आज़ाद):- अलीगंज एवं सिकंदरा प्रखंड के सभी फीडरों में 20 से 31 मार्च तक लगातार सुबह 6 बजे से 11बजे दोपहर तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगा।

उक्त आशय की जानकारी देते हुए विद्युत विभाग इस्लामनगर अलीगंज प्रखंड के कनीय अभियंता आलोक कुमार ने बताया कि 33 हजार विद्युत केवल को दुरूस्त करने के लिए हो रहे शेष बचे कार्य को पुरा करने के लिए सिकंदरा एव अलीगंज प्रखंड में सुबह 6 बजे से 11बजे तक लगातार विद्युत आपूर्ति दोनों प्रखंड में बंद रहेगी। इसलिए सभी लोगों से आग्रह है कि बिजली काटे जाने के पूर्व पानी की व्यवस्था व अन्य दैनिक कार्य को निबटा ले। उन्होंने बताया कि कई महीनों से 33 हजार केवल तार जिले भर में बदलने का कार्य किया जा रहा है। शेष बचे कार्य को पुरा करने के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

Post Top Ad -