गिद्धौर के कुन्धुर गांव में कलश यात्रा से हुई महालक्ष्मी नारायण यज्ञ की शुरुआत - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

सोमवार, 10 फ़रवरी 2020

गिद्धौर के कुन्धुर गांव में कलश यात्रा से हुई महालक्ष्मी नारायण यज्ञ की शुरुआत


गिद्धौर (न्यूज़ डेस्क) :-

सोमवार से कुन्धुर के नकटी नदी घाट से कलश यात्रा के साथ 11 दिवसीय श्री श्री 108 महालक्ष्मी नारायण यज्ञ प्रारंभ हो गया।

यज्ञ को लेकर प्रखंड के कुन्धुर पंचायत के कुन्धुर गांव के विभिन्न क्षेत्र से कलश यात्रा को लेकर 531 ग्रामीण महिलाओं एवं कुआंरी कन्याओं ने कलश यात्रा में भाग ले होनेवाले यज्ञ को लेकर पवित्र जल को एकत्रित किया।  यज्ञ के दौरान कलशयात्रा में भाग ले रही कन्याओं द्वारा कई भक्ति नारों के साथ भक्तिरस धारा का संदेश दिया व लोगों को धर्म के मार्ग पर चलने की सलाह दी। इस दौरान लाल पताके के साथ कलश यात्रा का विहंगम दृश्य देखा गया। कलश यात्रा के दौरान पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।  इधर, कुन्धुर गांव में हो रहे इस श्री श्री 108 महालक्ष्मी नारायण यज्ञ को लेकर क्षेत्र के ग्रामीणों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।
यज्ञ आयोजन समिति के अध्यक्ष केदार यादव व सचिव विजय सिन्हा आयोजन समिति के चंदन सिन्हा ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव की सुख, समृद्धि व खुशहाली के लिए इस यज्ञ का आयोजन किया गया है। यज्ञ को पुरे नियम- निष्ठा एवं वेदमंत्रोच्चार के साथ सम्पन्न कराने को लेकर वाराणसी के विद्वान पंडित सौदागर पाण्डेय की कई सदस्यीय टीम द्वारा यज्ञ को सम्पन्न कराया जाएगा। वहीं 11 दिवसीय इस यज्ञ के दौरान वाराणसी के  प्रसिद्ध रामकथा के साथ रामलीला का भी यज्ञ समापन तक आयोजन किया जाएगा।
वहीं यज्ञ स्थल के निकट मनोरंजक खेल तमाशों का भी आयोजन करवाया गया है।

इस महालक्ष्मी नारायण यज्ञ को लेकर आयोजन समिति के सदस्यों ने प्रखंड क्षेत्र के ग्रामीणों से यज्ञ में अंश दान कर पुण्य का भागी बनने की अपील की है।
इस मौके पर कलश यात्रा के दौरान मुकेश यादव, जोगी यादव, पवन सिंह, अरूणा यादव, राजेश यादव, राहुल सिंह, राजीव पांडेय, सुजीत सिंह,चंदन यादव, जितेन्द्र साह, मनोज मंडल, शम्भू रजक, पप्पू तांती, के अलावे सैकड़ों की संख्या में क्षेत्र के सकैडों ग्रामीण महिला पुरुष व आयोजन समिति के दर्जनों सदस्य कलश यात्रा में साथ चल रहे थे।

Post Top Ad -